Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
16-Apr-2025 09:02 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Pushpam Priya: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सभी पॉलिटिकल पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। सभी दल बिहार में बदलाव की बात कर रहे हैं। अन्य दलों की तरह पुष्पम प्रिया की प्लूरल्स पार्टी भी बिहार में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।
प्लूरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं साथ ही लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रही हैं। कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी कैसे करनी है, इसके टिप्स भी दे रहीं हैं। चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को पुष्पम प्रिया सीतामढ़ी पहुंची। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की और अपनी चुनावी रणनीति के बारे में बताया।
पुष्पम प्रिया ने बताया कि वह बिहार में बदलाव लाना चाहती हैं, इसी मकसद से वर्ष 2020 में पार्टी का गठन किया। विधानसभा चुनाव भी लड़ी थीं। उन्होंने कहा कि अब पुरानी राजनीति के बदौलत बिहार में बदलाव संभव नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वैसे तो विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। 2020 में किसी दल से गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब उस निर्णय में थोड़ा बदलाव कर अब गठबंधन करने पर विचार कर रही हैं। वह उसी दल से हाथ मिलाएगी, जिसके पास बिहार की दशा और दिशा बदलने का कोई प्लान होगा।