मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
25-Jan-2024 03:50 PM
By First Bihar
DESK: 9 महीने पहले भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की बीजेपी में फिर से वापसी हो गयी है। कर्नाटक में इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जगदीश शेट्टार को सोनिया और राहुल गांधी से दोस्ती रास नहीं आई और उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस को छोड़कर कर्नाटक के पूर्व सीएम भाजपा में फिर से शामिल हो गये हैं। उन्हें लिंगायत समुदाय के बड़े नेता के रूप में लोग जानते हैं। उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ा इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, बीवाई विजयेंद्र और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में जगदीश शेट्टार ने दोबारा बीजेपी की सदस्यता ली।
बता दें कि अप्रैल 2023 में ही जगदीश शेट्टार ने बीजेपी से इस्तीफा दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गये थे। उस वक्त यह चर्चा हुई थी कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया था। लेकिन 9 महीने बाद ही वे दोबारा भाजपा में शामिल हो गये हैं। अब फिर से वे बीजेपी की सदस्यता हासिल कर ली है लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस को क्यों छोड़ा इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।
बता दें कि 2012 से 2013 के बीच करीब 10 महीने के लिए जगदीश शेट्टार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। वे छह बार विधायक भी रह चुके हैं। वही 2008 में उन्हें स्पीकर भी बनाया गया था।शेट्टार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।