Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
06-Mar-2025 02:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics : जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (पीके) ने साफ कर दिया है कि वे वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। मोतिहारी में जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आप कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?
इसपर प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। जहां तक मेरा सवाल है, कार्यकर्ताओं ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। मैं अगर चुनावी मैदान में उतरा तो राघोपुर से चुनाव लड़ सकता हूं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेरे नाम का आवेदन राघोपुर से दिया है। वहीं, एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि एनडीए ने नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने का एलान नहीं किया है।
जिस तरह की बातें बीजेपी वाले कह रहे हैं, उससे साफ है कि नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि ना तो प्रधानमंत्री मोदी और ना ही गृहमंत्री अमित शाह ने नीतीश के नाम का एलान किया है। अगर विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलता है तो सीएम का चेहरा बदल जाएगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, इतना तय है। प्रशांत किशोर ने दावे के साथ कहा ये पार्टिया क्या सोचती हैं, किस तरह काम करती हैं, सब जानते हैं। आज मैं यहां यह दावा कर के जा रहा हूं कि नीतीश कुमार नवंबर के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।