बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
17-Aug-2025 05:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज समस्तीपुर में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। हसनपुर विधानसभा के बिथान प्रखंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज से शुरू वोटर अधिकार यात्रा पर करारा तंज किया।
उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रशांत किशोर की पदयात्रा ने बिहार के नेताओं को सड़क पर उतार दिया है। पहले लालू के डर से मोदी के लिए और मोदी के डर से लालू के लिए वोट मांगने का रिवाज था। यह जन सुराज का डर है कि अब पेंशन और मानदेय भी बढ़ गया है। बिजली 125 यूनिट तक फ्री हो गया। अब जनता के पास विकल्प आ गया है, उनका लालू और मोदी का डर खत्म हो गया है। इसलिए अब सारे नेता पैदल घूमेंगे।
वहीं हसनपुर विधानसभा को राजद नेता तेजप्रताप यादव का गढ़ बताने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह रजवाड़ा नहीं है कि तेजप्रताप का या प्रशांत किशोर का गढ़ होगा। कहीं किसी का गढ़ नहीं होता है। गढ़ सिर्फ जनता का होता है। जनता मालिक है, जिसको वोट देगी, उसका ही गढ़ होगा।
प्रशांत किशोर ने इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल जैसे 10 लोगों की भी हिम्मत नहीं है कि प्रशांत किशोर के खिलाफ कुछ बोल दें। बात किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है, जो भी चोरी करेगा या बिहार को लूटेगा उसे डर होगा ही। वजह कि सभी को पता है जन सुराज की व्यवस्था बनेगी तो इनसे लूटे हुए पैसों को वसूला जाएगा।