बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
23-May-2025 06:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में सम्पूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज सीवान पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रशांत किशोर को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
सीवान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंगल पांडेय बड़बोले व्यक्ति हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चुनाव के समय दावा कर रहे थे कि भाजपा को 200 सीटें मिलेंगी लेकिन जब नतीजे आए तो भाजपा को मात्र 55 सीटें मिलीं। फिर उन्हें बंगाल का प्रभारी बनाया गया, वहां भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि वर्तमान में वह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं और मंत्री के तौर पर उनकी छवि क्या है, यह सभी जानते हैं। कोरोना महामारी के दौरान बिहार की जनता ने जो कष्ट झेले हैं, उसके लिए कहीं न कहीं तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जिम्मेदार हैं और आज भी बतौर स्वास्थ्य मंत्री उनका काम कैसा है, यह हाल ही में एनएमसीएच (NMCH) अस्पताल में हुई घटना से पता चलता है जिसमें चूहों ने एक मरीज के पैर की उंगलियां खा ली।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति को प्रशांत किशोर पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन पर इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का दबाव बना रहा है लेकिन ये लोग रिकमेंडेशन और नॉमिनेशन वाले नेता हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।


