Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!
11-Apr-2020 04:07 PM
PATNA : आरएलएसपी अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाह ने भारत सरकार के उस फैसले का विरोध जताते हुए पीएम मोदी को पुर्नविचार करने की सलाह दी है। उन्होनें कहा है कि देश में 20 करोड़ घरों में अनाज नहीं और आप गेंहू के निर्यात की बात सोच रहे हैं।
उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि Corona और Lockdown के कारण भारत में 20 करोड़ किसान-मजदूर परिवारों के घर में अनाज की अनुपलब्धता रहने की संभावना है। वर्तमान में लोग भुखमरी के शिकार हो ही रहे हैं। ऐसे में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा विदेशों को गेहूं का निर्यात ठीक नहीं। कृपया पुनर्विचार करें।
इस पूरे मसले पर पार्टी के प्रवक्ता भोला शर्मा ने कहा कि इस समय देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है। लॉक डाउन से किसानों,मजदूरों,गरीबों में भूखमरी का आलम उत्पन्न हो गया है इस बीच मे अगर देश के लोगो पर ध्यान न दे कर मोदी सरकार विदेशों पर ध्यान देती है तो हमारे देश के गरीब गुरबा का क्या होगा। उन्होनें कहा कि पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। देश में अभी ही लोग भूखमरी का शिकार हो रहे हैं ऐसे में गेहूं के निर्यात के फैसले से देश में लोगों के बीच खाने की किल्लत हो जाएगी।
बता दें कि कुछ देशों की मांग को देखते हुए केन्द्र सरकार ने उन्हें गेहूं के निर्यात का फैसला किया है। इसके तहत 50 हजार टन गेहूं का निर्यात अफगानिस्तान और 40 हजार लेबनान को किया जाएगा।निर्यात का यह सौदा दोनों देशों की सरकारों के बीच हुआ है। सरकारी खरीद एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पास गेहूं का पर्याप्त स्टॉक है। लेकिन विश्व व्यापार संगठन (डब्लूटीओ) की शर्तो के मुताबिक एफसीआई गेहूं और चावल की सीधी खरीद किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करती है।