बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
24-Apr-2025 01:03 PM
By FIRST BIHAR
PM Narendra Modi Bihar Visit: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर मधुबनी पहुंचे हैं। मधुबनी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इस हमले के जिम्मेवार पाकिस्तान को बड़ा मैसेज दे दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतिकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है उससे पूरा देश व्यथित है। कोटि-कोटि देशवासी दुखी हैं। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन लोगों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों सके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है। इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई औऱ किसी ने अपना जीवन साथी खोया है।
उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों की गोली से मौत के शिकार हुए लोगों में कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड बोलता था, कोई मराठी था, कोई गुजराती था तो कोई बिहार का लाल था। आज उन सभी लोगों की मृत्यु पर कारगिल से लेकर कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है। यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुष्साहस किया है।
प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं बहुत स्पष्ट शब्दो में कहना चाहता हूं जिन्होंने यह हमला किया है उन आतंकियों को और इस हमला की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। देश के 140 करोड़ भारतीयों की ईच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती से पूरे विश्व को आगाह करना चाहता हूं कि भारत आतंकियों की पहचान कर उन्हें पकड़कर सजा देने का काम करेगा।