PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने वैशाली के राघोपुर में नीतीश सेतु का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रथ पर सवार पीएम मोदी ने गमछा लहरा कर बिहार जनता का अभिवादन किया।
पीएम मोदी के रथ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। राजापाकर स्थित जाफरपट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी जनसभा होगी जहां से पीएम बिहार को 34 हजार करोड़ से अधिक की सौगात देंगे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में कच्ची दरगाह, बिदुपुर छहः लेन पुल का उद्घाटन किया। इस पुल का नाम पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु रखा गया है।
उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। लोगों की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी के भाषण को सुनने के लिए मौजूद है।