बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
01-Nov-2020 07:17 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार मे तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छपरा, मोतिहारी,बगहा और समस्तीपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी रैलियों का असर उन जिलों के आसपास वाले जिलों में भी पड़ने की उम्मीद है जहां अभी चुनाव बाकी है।
प्रधानमंत्री की रैली का फायदा जिन
विधानसभा सीटों पर मिल सकता है उनमें बीजेपी के 27 और जेडीयू के 28 उम्मीदवारों के साथ-साथ वीआईपी के 2 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह तीसरा दौरा है। सबसे पहले उन्होंने 23 अक्टूबर को बिहार में चुनावी रैली की थी। पहले दिन तीन रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रवाद के मुद्दे के साथ-साथ पुलवामा हमले और गलवान घाटी की झड़प का भी जिक्र किया था लेकिन 28 अक्टूबर को दूसरे दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के निशाने पर तेजस्वी यादव और लालू यादव का कुनबा था। प्रधानमंत्री ने अपनी रैलियों में तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज कह कर संबोधित किया था और लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला था।
आज प्रधानमंत्री के संबोधन में किन बातों की चर्चा में रहती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है। पीएम मोदी अगला दौरा 3 नवंबर को करेंगे। 3 नवंबर को प्रधानमंत्री पश्चिम चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगामी दौरे के दौरान दूसरे चरण की वोटिंग जारी रहेगी।