देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
24-Apr-2025 09:19 AM
By KHUSHBOO GUPTA
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी (गुरुवार) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम हिस्सा लेंगे। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण पूरा देश दुखी है। दुख की इस घड़ी में पीएम मोदी के कार्यक्रम को सादगी से करने का फैसला लिया गया है। जिसके कारण उनके कार्यक्रम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी निर्धारित समय पर मधुबनी आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर पीएम मोदी का स्वागत नहीं होगा। फूल-माला नहीं दिए जाएंगे। मोमेंटो देने का कोई आयोजन नहीं होगा। इतना ही नहीं बल्कि ढोल-बाजा भी नहीं बजेगा। प्रधानमंत्री मोदी बिहार आएंगे, रैली को संबोधित करेंगे और वापस चले जाएंगे। इससे पहले खुली जीप से पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंच पर लाने की योजना थी लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया है।
वहीं राजगीर, बोधगया, पटना और कई अन्य स्थानों पर महत्वपूर्ण संस्थानों एवं पर्यटन स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहलगाम में हुई घटना के बाद प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। आज पहला मौका होगा जब पहलगाम की घटना के बाद पीएम मोदी लोगों के बीच एक सभा को संबोधित करेंगे।