ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये

Home / politics / PM मोदी बोले.. बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकार तो दूसरी...

PM मोदी बोले.. बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकार तो दूसरी तरफ अपने-अपने सिंहासन बचाने में जुटे डबल युवराज

01-Nov-2020 10:44 AM

SARAN: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा कि एक तरह बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ डबल युवराज है. दोनों अपना अपना सिंहासन बचान में जुटे हैं. 

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों को उनकी भावनाओं को ये लोग कभी समझ नहीं सकते. ये अपने परिवार के पैदा हुए हैं, अपने परिवार के जी रहे हैं. अपने परिवार के लिए ही जूझ रहे हैं. उन्हें न बिहार से कोई लेना देना है और न बिहार की युवा पीढ़ी से कोई लेना देना है. आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं. उनमे से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं. डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. 

यूपी की जनता ने लौटा दिया

पीएम मोदी ने बोला कि 3-4 साल पहले यूपी के चुनाव में भी डबल-डबल युवराज बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे. यूपी की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था. वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गये हैं. यूपी में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में होगा. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में आज कोई ऐसा नहीं है. जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो. एनडीए की सरकार ने कोरोना की शुरुआत से ही प्रयास किया है कि वो इस संकटकाल में देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रहे. 

छठ पर बोले..मां करो तैयारी

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के काल में किसी मां को ये चिंता करने की जरूरत नहीं है कि छठ पूजा को कैसे मनाएंगे. अरे मेरी मां! आपने अपने बेटे को दिल्ली मैं बैठाया है तो क्या वो छठ की चिंता नहीं करेगा. मां! तुम छठ की तैयारी करो, दिल्ली में तुम्हारा बेटा बैठा है. पीएम मोदी ने कहा कि पुल बनाने के लिए कौन काम करेगा जब इंजीनियर सुरक्षित नहीं हो? कौन सड़क बनाएगा जब ठेकेदार की जान चौबीसों घंटे खतरे में हो. किसी कंपनी को अगर कोई काम मिलता भी था, तो वो यहां काम शुरु करने से पहले सौ बार सोचती थी. ये है जंगलराज के दिनों की सच्चाई है.