Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
13-Jun-2025 06:27 PM
By FIRST BIHAR
PM Modi Bihar Visit: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की कमान खुद संभाल ली है। चुनावी साल में पीएम मोदी का पांचवां दौरा 20 जून को होने जा रहा है। इसको लेकर सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की तैनाती सीवान में कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
दरअसल, बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव की कमान खुद पीएम मोदी ने अपने हाथों में ले रखी है। यही वजह है कि बिहार में उनके दौरों का सिलसिला शुरू हो चुका है। चुनावी साल में पीएम मोदी का पांचवा बिहार दौरा 20 जून को होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी सीवान के पचरूखी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं की सौगात भी बिहार को देंगे। बिहार बीजेपी इसकी तैयारी में जोरशोर से जुट गई है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को दो दिन पहले से ही यानी 18 जून से ही सीवान समाहरणालय में तैनात कर दिया है। ये अधिकारी पीएम मोदी के कार्यक्रम की देखरेख में तैनात रहेंगे। सभी अधिकारियों को 18 जून से सीवान में मौजूद रहने को कहा गया है।

