ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

PM Modi Bihar Visit: चुनावी साल में पीएम मोदी का 5वां बिहार दौरा तय, 29 मई के बाद फिर इस दिन आएंगे

PM Modi Bihar Visit: 29-30 मई को प्रधानमंत्री का बिहार दौरा होना है। उनके इस बिहार दौरे से पहले पांचवा दौरा भी फिक्स हो गया है। पीएम मोदी एक बार फिर से जून महीने में बिहार पहुंचेंगे।

27-May-2025 11:52 AM

By FIRST BIHAR

PM Modi Bihar Visit: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की कमान खुद संभाल ली है। 29-30 मई को प्रधानमंत्री का बिहार दौरा होना है। उनके इस बिहार दौरे से पहले पांचवा दौरा भी फिक्स हो गया है। जून महीने में भी पीएम मोदी बिहार दौरे पर पहुंचेंगे।


दरअसल, बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यही वजह है कि पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता बिहार में दौरे पर दौरा कर रहे हैं। बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। बिहार चुनाव की कमान खुद पीएम मोदी ने अपने हाथों में ले रखी है। यही वजह है कि बिहार में उनके दौरों का सिलसिला शुरू हो चुका है। 


पीएम मोदी 29-30 मई को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं हालांकि इससे पहले ही पीएम मोदी का पांचवां बिहार दौरा भी तय हो चुका है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आगामी 20 जून को फिर से बिहार पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि इससे पहले प्रधानमंत्री के 29 और 30 मई के बिहार आ रहे हैं। 29 मई को शाम पांच बजे प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। उद्घाटन के बाद पटना के शेखपुरा मोड से आयकर गोलंबर होते हुए बीजेपी कार्यालय तक उनका आगमन होगा।


उन्होंने बताया कि 32 जगह स्टेज के माध्यम से अलग अलग विधानसभा और एनजीओ के द्वारा पीएम मोदी का अभिवादन होगा। पीएम के दौरे को लेकर पूरे पटना में उत्साह का माहौल है। लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री अगले दिन 30 मई को शाहाबाद की धरती विक्रमगंज में 10 बजे आम जनसभा को संबोधित करेंगे।


दिलीप जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। आम लोग हाथ में तिरंगा लेकर ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देंगे। यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक बैनर तले नहीं बल्कि आम लोग इसमें शामिल होंगे। पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो होगा। इसके बाद अगले 20 जून को प्रधानमंत्री मोदी फिर से बिहार दौरे पर आएंगे।