बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-Apr-2025 12:51 PM
By KHUSHBOO GUPTA
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक गैंगरेप मामले के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान से उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम से इस मामले की विस्तार से जानकारी ली।
पीएम मोदी ने केस की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों से इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान में इस संबंध में जानकारी दी गई है। इस बयान में कहा गया है कि वाराणसी में हवाई अड्डे पर विमान से उतरे प्रधानमंत्री को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी दी।
प्रदेश सरकार के बयान के अनुसार, ‘‘ पीएम मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।’’ आपको बता दें कि मामला 19 वर्षीय महिला के साथ छह दिनों में 23 लोगों के द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया, उसे विभिन्न होटलों में ले जाया गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी संसदीय सीट वाराणसी की हर छोटी-बड़ी घटना पर लगातार नजर बनाए रखते हैं। व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद वह समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों, बीजेपी पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों से संवाद करते रहते हैं।