BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
19-Sep-2024 03:37 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ट्रैफिक एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरजेडी कार्यालय पहुंचे कई आरजेडी नेताओं की गाड़ी का चालान काट दिया। गरुवार को आरजेडी के सदस्यता अभियान की शुरुआत तेजस्वी यादव ने पार्टी दफ्तर से की है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के विधायक और नेता आरजेडी दफ्तर पहुंचे थे। ट्रैफिक एसपी ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है।
पटना में आरजेडी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आरजेडी नेताओं की गाड़ी का ट्रैफिक एसपी ने चालान काटना शुरू कर दिया। पटना के नए ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान खुद सड़क पर उतर गए और आरजेडी दफ्तर के बाहर बेतरतीब ढंग से लगी नेताओं की गाड़ियों का ऑन द स्पॉट चालान काटना शुरू कर दिया।
इस दौरान ट्रैफिक एसपी ने विधायकों और विधान पार्षदों की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा और खुद गाड़ियों के आगे लगे नेम प्लेट के कवर को हटा-हटातकर चालान काटने का निर्देश वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को दिया। एक के बाद एक कई विधायकों और विधान पार्षदों की गाड़ी का चालान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस के इस एक्शन के बाद आरजेडी दफ्तर के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।
इस दौरान ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान का कहना था कि कानून सबके लिए है और कानून इन्हीं माननीय के द्वारा बनाया गया है, इसलिए किसी की भी गाड़ी हो नियम तोड़ने वाले लोगों की गाड़ियों का चालान जरूर कटेगा। इसको लेकर आरजेडी में भारी आक्रोश है। आरजेडी नेताओं का कहना है कि जेडीयू और बीजेपी दफ्तर के बाहर भी गाड़ियां खड़ी रहती है, उनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है।