ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

Home / politics / पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संभाला पदभार, पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण के साथ...

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संभाला पदभार, पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण के साथ संभाली जिम्मेदारी

11-Feb-2021 01:02 PM

PATNA : मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने के बाद नए मंत्रियों की तरफ से अपना कामकाज संभालने का सिलसिला जारी है. अपने-अपने विभाग में पहुंचकर नए मंत्री अपना कार्यभार संभाल रहे हैं. इसी क्रम में आज नितिन नवीन ने पथ निर्माण विभाग का पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के समय मंत्री नितिन नवीन ने कार्यालय में पूजा पाठ और मंत्रोच्चारण करवाया.  


पदभार ग्रहण करने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि बीते 15 सालों से जिस तरह वह विधायक रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं और अपना काम पारदर्शिता के साथ करते आ रहे हैं ठीक उसी तरह पथ निर्माण मंत्री बनने के बाद भी वह उसी पारदर्शिता के साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जो आत्मनिर्भर बिहार बनाने का सपना है उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. इतना ही नहीं भाजपा ने जो बिहार की जनता से 19 लाख रोजगार देने का वादा किया है, उस वादे को पथ निर्माण विभाग की मदद से कितना पूरा किया जा सकता है, इस पर काम करेंगे. 

news image

आपको बता दें कि मंत्री नितिन नवीन अपने पिता की तस्वीर के साथ कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि पिता जी के संघर्ष की बुनियाद से उन्होंने बहुत कुछ सिखा है. उनकी ही तस्वीर को ऑफिस में रखकर वे बिहार के विकास के प्रति पूरी तरह से संकल्पित रहेंगे.