BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
21-Oct-2020 03:06 PM
SARAN: परसा में जेडीयू उम्मीदवार चंद्रिका राय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा. चंद्रिका ने कहा कि मेरी बेटी के साथ इनलोगों ने जो किया है उसको तो सबने देखा है. लेकिन मेरी भतीजी को भी इनलोगों ने बेइज्जत किया. पहले करिश्मा राय को पार्टी में शामिल कराया. मेरे परिवार में कलह पैदा करने के लिए मेरे खिलाफ चुनाव में उतारने की तैयारी थी, लेकिन वोट नहीं देख टिकट नहीं दिया.
दानापुर का टिकट बेचा
चंद्रिका राय ने कहा कि करिश्मा को कहा कि दानापुर से टिकट देंगे, लेकिन रातों-रात टिकट बेच दिया. इसको भी इनलोगों ने बेईज्जत किया. यही लालू परिवार का चरित्र है. चंद्रिका राय ने कहा कि लालू और राबड़ी के राज में क्या हाल था. यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है. जब रात में फोन की घंटी बजती थी तो मैं डर जाता था कि फिर कही मेरे क्षेत्र में तो मर्डर नहीं हुआ है. रात की बात छोड़िए शाम को चलना मुश्किल होता था.
सड़क को लेकर लोगों का उड़ाते थे मजाक
चंद्रिका राय ने कहा कि लालू के राज में सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही होता था. मेरे साथ लालू एक बार आए थे तो लोगों ने कहा कि सड़क खराब है तो उन्होंने कहा कि सड़क बनवा कर क्या करोंगे. कोई मारूती कार चलाना है. अरे साइकिल से ही तो चलना है. चंद्रिका राय ने कहा कि बिहार में बिजली को लेकर स्थिति खराब थी. किसी को तो पता ही नहीं चलता था कि कब बिजली आई और गई, बिजली सपना था. लेकिन नीतीश कुमार ने हर घर बिजली पहुंचाया. हमने 15 साल लालू और 15 साल नीतीश कुमार का शासन भी देखा है. डेढ़ साल आरजेडी की सरकार में मंत्री भी रहा.