ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / politics / चाचा-भतीजे में सियासी संग्राम: पारस को चिराग की नसीहत, बोले- परेशानी है तो...

चाचा-भतीजे में सियासी संग्राम: पारस को चिराग की नसीहत, बोले- परेशानी है तो गठबंधन में बात करें.. हल्ला करने से कुछ नहीं मिलने वाला

23-Jul-2023 12:53 PM

By First Bihar

PATNA: हाजीपुर लोकसभा सीट पर दावेदारी को लेकर चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच संग्राम छिड़ा हुआ है। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शनिवार को कहा था कि कोई कितना भी छटपटा ले हाजीपुर से वे ही चुनाव लड़ेंगे और इसे दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। इस बयान को लेकर चिराग ने अपने चाचा पारस को नसीहत दे दी है। चिराग ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अगर किसी को कोई परेशानी हो तो वह अपनी बातों को गठबंधन के भीतर रखे, सार्वजनिक तौर पर हल्ला करना से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।


दरअसल, दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होने के बाद शनिवार को पटना पहुंचे पारस ने कहा था कि कुछ लोग बिना किसी आधार के तरह-तरह के अफवाह फैला रहे हैं लेकिन सब लोग कान खोल कर सुन लें, कोई कितना भी छटपटा ले लेकिन मैं हाजीपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ूंगा और चुनाव जीतूंगा। इसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है। एनडीए में शामिल होने के बाद रविवार को जब चिराग पासवान पहली बार पटना पहुंचे, तो चिराग ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को बड़ी नसीहत दे दी। 


चिराग ने कहा है कि जब हम किसी गठबंधन में होते हैं तो गठबंधन की मर्यादा होती है कि जबतक तमाम बातें गठबंधन के भीतर तय नहीं हो जाएं तबतक उसके बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ भी बोलना गठबंधन धर्म का उल्लंघन होगा। गठबंधन में शामिल दल अलग बात-विवाद उत्पन्न करें तो यह कहीं से भी ठीक नहीं है। हमने जितनी भी बातें की हैं वह गठबंधन के भीतर हुई हैं अगर किसी दूसरे को चर्चा करनी है तो सार्वजनिक तौर पर इस तरह से चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह गठबंधन के भीतर जाकर बात करे, इस तरह से हो हल्ला करने का कोई लाभ नहीं है।


पशुपति कुमार पारस के यह कहने पर की पैर छू लेने से दिल नहीं मिलेंगे, इसपर चिराग ने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि वे इस सब से काफी आगे निकल चुके हैं। पिछले दो ढाई सालों में कभी कोई टिप्पणी उनके बारे में नहीं की है और ना ही अब करूंगा। बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने की जो लड़ाई शुरू की है उसे किसी भी हाल में अंजाम तक पहुंचाना है, यह मेरे कोई घर परिवार की लड़ाई नहीं है। ऐसे में इन सब बातों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर गठबंधन में शामिल किसी भी दल को कोई परेशानी है तो उसे गठबंधन के भीतर जाकर अपनी बातों को रखना चाहिए ना कि सार्वजनिक तौर पर हो हल्ला करने को किसी को कोई लाभ मिलने वाला है।