Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!
11-Apr-2020 05:58 PM
PATNA: बिहार में कोरोना की गम्भीर होती समस्या को देखते हुए गरीब मजदूरों के लिए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने 'एक मुठ्ठी दान बनेगा गरीबों की मुस्कान' कार्यक्रम की शुरुआत की है।पप्पू यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ देश भर के लोगों से राहत सामग्री जुटा कर गरीबों तक पहुंचाएंगे।
पप्पू यादव ने बताया कि लॉकडाउन में गरीब व मजदूरों के पास खाने को अनाज नहीं है। प्रवासी मजदूर शहर में फंसे हुए हैं । कालाबाजारी के चलते खाद्य समाग्री के भाव आसमान छू रहे हैं। जिसके चलते गरीब और मजदूर लोग ठीक से खाना नहीं खा पा रहे है। हमलोगों ने शुरू से ही जरूरतमंदों और लाचार लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है । इस अभियान के तहत देश भर के लोगों से राहत सामग्री जुटाकर जरूरतमंद गरीब और मजदूरों को दी जाएगी।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बताया कि जाप का एक-एक नेता और कार्यकर्ता इस अभियान में जोर शोर से लगे हुए हैं। हमलोग पूरे बिहार के लोगों से राहत सामग्री इकठ्ठा कर रहे हैं। और इस राहत समाग्री को गरीबों के बीच वितरित कर रहे हैं। एक मुठ्ठी दान बनेगा गरीबों की मुस्कान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे बिहार में चलेगा और लॉकडाउन के दौरान हमारी पार्टी गरीब लोगों के लिए राशन समाग्री जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचाएगी।