बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में छठा रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
23-Mar-2026 11:49 AM
By Munna Khan
Bihar Politics: बिहार के सोनपुर पहुंचे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने न सिर्फ नीतीश सरकार पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार का कोई मां-बाप नहीं है। इस दौरान उन्होंने पटना के हॉस्टलों में रह रही लड़कियों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे उनके लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था करेंगे।
दरअसल, पप्पू यादव सोनपुर के रहने वाले बिट्टू सिंह के घर पहुंचे थे। बीते दिनों पटना के दानापुर में बिट्टू सिंह की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में किसी को नहीं पता कि सरकार आखिर चला कौन रहा है। किसकी बेटी कब किसी का शिकार हो जाएगी किसी को पता नहीं है।
इस दौरान पप्पू यादव ने छात्राओं के लिए एक बड़ा एलान भी किया। उन्होंने कहा कि पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही सभी बच्चियों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। अपराधियों के बढ़ते मनोबल और लचर सिस्टम को लेकर उन्होंने सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मे सरकार केवल लाइन लगा रही है, कोरोना मे लाइन, नोटबंदी में लाइन और अब गैस के लिए लाइन। सरकार ने बिहार को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।