Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
26-Nov-2019 11:44 AM
By Niraj Kumar
PATNA : एनआरसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड भले ही अब तक अपना विरोध जता रही हो लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता और बिहार सरकार के मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज ने एनआरसी का समर्थन कर दिया है. नीतीश कैबिनेट के मंत्री खुर्शीद ने कहा है कि वह एनआरसी का समर्थन करते हैं.
बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद ने कहा है कि एनआरसी को किसी पार्टी से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है. जेडीयू नेता ने कहा है कि जिनके पास भी देश की नागरिकता का प्रमाण नहीं है, उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए. खुर्शीद ने कहा है कि अगर कोई देश के बाहर से आकर भारत में रह रहा है तो यह ठीक नहीं है.
मंत्री खुर्शीद पहले भी विधानसभा में जय श्री राम का नारा लगा चुके हैं. नीतीश कुमार ने जब महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थामा था, तब खुर्शीद ने सदन में बहुमत साबित होने के बाद जय श्री राम का नारा लगाया था. मंत्री खुर्शीद को इस नारेबाजी के कारण मुस्लिम धर्म गुरुओं की तरफ से फतवा का सामना भी करना पड़ा था. अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी पार्टी लाइन से अलग जाते हुए एनआरसी का समर्थन कर दिया है.