बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
03-May-2025 12:40 PM
By Vikramjeet
Pahalgam Attack: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर प्रखंड के हरौली गांव में एक मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा, आतंकवाद पर सरकार की नीति और सैन्य बलों की भूमिका पर कई अहम बातें कहीं।
कार्यक्रम के दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने मंच से सवाल पूछा – “क्या आप पाकिस्तानियों को उनके घर में घुसकर मार सकते हैं?” इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नित्यानंद राय ने कहा, "इंतजार करो, आतंकवादियों को सजा मिलेगी। उनके आका को भी ऐसी सजा मिलेगी जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते।"
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को चुन-चुन कर सजा दी जाएगी। "देश की सेना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी छूट दी है – समय तय करो, जगह तय करो, और आतंकवाद खत्म करने का रास्ता तय करो, सरकार पूरी तरह से साथ है," उन्होंने जोड़ा।
नित्यानंद राय ने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि "जब कोई आतंकवादी मारा जाए, तो हाजीपुर में एक पटाखा जरूर फोड़िए, क्योंकि वहाँ आपका बेटा (सैनिक) लड़ रहा है और जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने देश की सुरक्षा पर भरोसा जताते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा, अंतरिक्ष सुरक्षा, नॉर्थ ईस्ट राज्यों की देखरेख, और नक्सलवाद पर नियंत्रण गृह मंत्रालय की प्राथमिकता है। "हम बदले नहीं हैं, लेकिन बदला जरूर लेंगे।" – यह वाक्य उनके भाषण का जोरदार हिस्सा रहा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने मंच से पुराने दिनों को याद करते हुए हंसी-मजाक भी किया और कार्यकर्ताओं से घुलमिल कर माहौल को हल्का किया।