ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये

Home / politics / नीतीश सरकार में तेजस्वी फैक्टर : गाय-भैंस की मौत पर पालकों को मिलेगा...

नीतीश सरकार में तेजस्वी फैक्टर : गाय-भैंस की मौत पर पालकों को मिलेगा मुआवजा

30-Aug-2022 12:08 PM

PATNA : बिहार में सरकार बदलने के बाद सरकारी नीतियों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है और तेजस्वी सरकार का असर ऐसा है कि अब पशुपालकों को सरकार के स्तर पर एक बड़ी राहत देने का ऐलान किया गया है. अब पशुपालकों को उनके पशुओं के प्राकृतिक मौत पर मुआवजा मिलेगा. खास तौर पर गाय और भैंस पालने वालों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी. गाय और भैंस की मौत हो जाने पर हर पशु के हिसाब से 30 हज़ार दिए जाएंगे. हालांकि एक परिवार को अधिकतम 3 पशुओं का ही मुआवजा मिलेगा. इसी तरह घोड़ा बैल की मौत अप्राकृतिक तरीके से हो जाने पर 25 हज़ार, बछड़ा गधा की मौत पर 16 हज़ार और भेड़ बकरी की मौत पर 3 हज़ार दिए जाएंगे.



महागठबंधन की सरकार ने यह फैसला किया है कि अगर पशुओं की अप्राकृतिक मौत होती है तो ऐसी स्थिति में पशुपालकों को मुआवजा दिया जाएगा. सरकार के इस फैसले के पीछे लालू परिवार का फैक्टर यानी तेजस्वी यादव के सरकार में डिप्टी सीएम होने का असर बताया जा रहा है. सरकार ने फैसला किया है कि पशुओं के अप्राकृतिक मौत को आपदा की श्रेणी में रखा जाएगा और इसी नीति के तहत मुआवजा भी दिया जाएगा. सरकार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 58 लाख 50 हज़ार की राशि स्वीकृत की है.



पशुओं की मौत को लेकर विभाग ने जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा गया है कि आपदा के अलावा किसी संक्रामक रोग कुत्ता काटने जंगली जानवरों के काटने सांप के काटने और किसी दुर्घटना में अधिक संख्या में पशुओं की मौत पर भी पालकों को मुआवजा मिलेगा. हालांकि तकनीकी टीम यह देखेगी कि पशुओं की मौत की वजह पशुपालकों की लापरवाही या कोई अन्य कारण तो नहीं है. जानकार मानते हैं कि सरकार के इस फैसले से आरजेडी का वोट बैंक और ज्यादा मजबूत होगा. जिस तबके को इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा पहुंचना है वह पहले से ही तेजस्वी यादव और आरजेडी के साथ खड़ा रहा है. ऐसे में तेजस्वी ने सरकार में आते ही पशुपालकों को अपनी तरफ से एक बड़ा तोहफा दे दिया है.