ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम

Home / politics / नयी सरकार के पहले आदेश से जुमला साबित हो गया BJP का घोषणापत्र,...

नयी सरकार के पहले आदेश से जुमला साबित हो गया BJP का घोषणापत्र, पक्की नौकरी के बजाय ठेके पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

18-Nov-2020 09:19 PM

PATNA: बिहार में नयी सरकार के पहले ही आदेश में बीजेपी का घोषणा पत्र जुमला साबित हो गया है. नयी बनी नीतीश सरकार का पहला पत्र निकला है, जिसमें ठेके पर नियुक्ति यानि संविदा पर नौकरी की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी गयी है. बीजेपी ने सरकारी नौकरियों के साथ साथ कुल 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था, सरकार बनी तो ठेके पर नौकरी की प्रक्रिया शुरू की गयी है.



सरकार ने पत्र जारी किया

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज विभागों के प्रमुख को पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि 2007 में राज्य सरकार ने सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों पर ठेके पर यानि संविदा पर नियुक्ति का फैसला लिया था और इसकी नियमावली बनायी गयी थी. उसके आधार पर संविदा पर नियुक्तियां की गयीं. लेकिन कई पद खाली पड़े हैं. खाली पड़े पदों पर संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जानी है.

news image

सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों को कहा है कि वे जानकारी उपलब्ध करायें कि उनके यहां कितने स्वीकृत पद हैं. उन स्वीकृत पदों पर संविदा पर कितने लोग काम कर रहे हैं. पहले से नियुक्ति लोगों के अलावा कितने पद खाली पड़े हैं जिन पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जानी है. सरकार ने अपने अधिकारियों को कहा है कि वे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर ये जानकारी उपलब्ध करायें. 


क्या जुमला साबित हुआ बीजेपी का घोषणा पत्र

बिहार सरकार के जिन विभागों में संविदा के आधार पर लोग काम कर रहे हैं या जहां संविदा पर नियुक्ति की जानी है उसमें स्वास्थ्य विभाग सबसे प्रमुख है. स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं. बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने दावा किया था कि उनकी सरकार बनी तो 10 हजार डॉक्टर, 50 हजार पारा मेडिकल कर्मचारियों के अलावा कुल एक लाख लोगों को सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दी जायेगी.


लेकिन उस घोषणा पत्र के उलट बिहार सरकार ने ठेके पर यानि संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. तो क्या बीजेपी का घोषणा पत्र जुमला साबित हो गया. सरकार पक्की नौकरी के बजाय ठेके पर कर्मचारियों को नियुक्त करेगी. हमने सरकारी अधिकारियों से इस बारे में बात करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.