खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Aug-2025 11:18 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बी. पी. मंडल की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय बी. पी. मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दरअसल, स्वर्गीय बी. पी. मंडल बिहार के प्रमुख समाजसेवकों और राजनेताओं में से एक थे। बिहार सरकार प्रतिवर्ष उनकी जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाती है। ऐसे में सोमवार को उनकी जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
निर्धारित समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ साथ कई मंत्री राजकीय समारोह में शामिल होंने के लिए स्वर्गीय बी. पी. मंडल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम के साथ साथ वहां मौजूद नेताओं ने बी. पी. मंडल की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि इससे पहले रविवार को खबर आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में रविवार को सीएम के जो भी कार्यक्रम तय थे उन्हें ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया था। ऐसी बात सामने आ रही थी कि मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज है, इस लिए वह किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।