रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
23-Mar-2026 07:25 AM
By FIRST BIHAR
Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ अब जहानाबाद जिले में आयोजित होने जा रही है। 23 मार्च को प्रस्तावित इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को लगभग 252 करोड़ रुपये की 161 विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
इस दौरे की खास बात यह है कि 73 नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिनकी कुल लागत करीब 150 करोड़ रुपये है। साथ ही लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 88 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। यानी एक ही मंच से नई योजनाओं का शुभारंभ और पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से सीधे सदर प्रखंड के पुराने कार्यालय परिसर स्थित जीविका दीदी वस्त्र उत्पादन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे गांधी मैदान जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जहां मुख्यमंत्री आम जनता को संबोधित करेंगे। इसके लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है और पूरे मैदान को सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीएम की सुरक्षा टीम ने सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा को कड़ा कर दिया है।
जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। डीएम अलंकृता पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थानीय लोगों में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस यात्रा से जिले के विकास को नई गति मिलेगी।