‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
30-Mar-2026 12:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस्तीफे के बावजूद वे फिलहाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार .. बिहार में बीजेपी का "ऑपरेशन फिनिश नीतीश" संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया.. चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और चला गया हाथ से बिहार.. समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चित्कार..”।
वहीं, जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने इस इस्तीफे को सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई भावुक क्षण नहीं था और मुख्यमंत्री पूरी तरह सहज थे। उन्होंने नियमों का पालन करते हुए इस्तीफा दिया है, जैसा वे हमेशा करते आए हैं।
इधर, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुबह शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था। अब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है और सीट को खाली घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के इस फैसले से बिहार को एक अनुभवी नेता की कमी महसूस होगी, जिनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं।