ब्रेकिंग न्यूज़

अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता

Home / politics / कैबिनेट विस्तार में पेंच पर नीतीश ने खोला राज, BJP की तरफ से...

कैबिनेट विस्तार में पेंच पर नीतीश ने खोला राज, BJP की तरफ से कोई चर्चा नहीं हो रही

15-Dec-2020 12:17 PM

PATNA : सरकार गठन के बाद लगातार यह चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारे में हो रही है कि सरकार के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा. कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी के साथ-साथ 28 दिन बाद आज कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने को लेकर बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी का रुख क्या है.



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी से उनकी कोई बातचीत या चर्चा नहीं हुई है. फर्स्ट बिहार ने पहले ही खबर बताई थी कि नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार के लिए जेडीयू कोटे की लिस्ट फाइनल कर ली है, लेकिन बीजेपी की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट नहीं आने के कारण कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका.

14 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 14 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. इसमें बीजेपी कोटे 7, जेडीयू पांच और मांझी और मुकेस सहनी की पार्टी से एक एक चेहरे को जगह मिली थी बाद में जेडीयू के एक मंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया और अब नीतीश कुमार के अलावे कैबिनेट में केवल 13 मंत्री ही बचे हैं माना जा रहा था कि विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद नवंबर के आखिर में ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा, लेकिन बीजेपी ने इस मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई है.