ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / NDA नेताओं की बैठक के बाद बोले नीतीश, 15 नवंबर को संयुक्त विधानमंडल...

NDA नेताओं की बैठक के बाद बोले नीतीश, 15 नवंबर को संयुक्त विधानमंडल दल की बैठक के बाद सरकार गठन का फैसला

13-Nov-2020 02:04 PM

PATNA: सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए के चारों दलों के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में निर्णय हुआ है कि 15 नवंबर को 12: 30 बजे बैठक आयोजित की जाएगी. सभी दलों के नेता बैठक में शामिल होंगे.

कई नेता हो रहे थे शामिल

सीएम आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए आरसीपी सिंह, अशोक कुमार चौधरी, वीआईपी के मुकेश सहनी, हम के जीतन राम मांझी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता पहुंचे हुए थे. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, हम को 4, वीआईपी को 4 सीटें मिली है. 

कल जेडीयू की हुई थी बैठक

कल बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एनडीए की औपचारिक बैठक के बाद ही नेता के नाम पर मुहर लगेगी. नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में एनडीए को बहुमत मिला है लेकिन हमारे गठबंधन में शामिल सभी 4 घटक के नेता मिल बैठकर आपसी सहमति से कोई फैसला करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हर एक सीट पर विश्लेषण किया जा रहा है. हम लगातार सभी लोगों के साथ मिल बैठकर इसकी समीक्षा कर रहे हैं.