रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
01-Dec-2022 10:55 AM
PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद एक तरफ जहां उम्मीदवारों से लेकर आम लोगों में ख़ुशी है तो वहीं, बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर जल्दबाजी में निकाय चुनाव घोषित कर दिया गया हैI मोदी का कहना है कि इस तरह से अगर चुनाव होगा तो भविष्य के लिए संकट का कारण बन सकता है और इस चुनाव पर कभी भी रोक लगाया जा सकता है। नीतीश कुमार अपने ज़िद के कारण अतिपिछड़ों को अपमानित कर रहे हैं।
सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार सरकार नगर निकाय चुनाव की किरकिरी करा रही है। वे जल्दीबाजी में चुनाव की घोषणा कर बिहार की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। दरअसल, मोदी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले भी एक ट्वीट किया था, जिसके बाद बिहार की सियासत में गहगहमी का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा था 'सुप्रीम कोर्ट ने अति पिछड़ा आयोग को डेडिकेटेड कमीशन पर रोक लगा दी है। बीजेपी पहले से कह रही थी नया कमीशन बनाइए लेकिन नीतीश कुमार अपनी ज़िद पर अड़े रहे। फिर एक बार नीतीश कुमार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर हो गया।
वहीं, अब जब नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है तब सुशील मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर जल्दबाजी में निकाय चुनाव घोषित कर दिया गया हैI रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? मोदी का कहना है कि सरकार अगर चाहती है कि निकाय चुनाव जल्द हो तो सरकार को तुरंत सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। उनका कहना है कि जल्दीबाजी में चुनाव कराना संकट का कारण बन सकता है।