Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
11-Jan-2021 12:28 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पार्टी का वोट बैंक के मजबूत करने के लिए लगातार मिशन में जुटे हुए हैं. आरसीपी सिंह आज नीतीश कुमार के सबसे फेवरेट वोट बैंक को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. प्रदेश जदयू कार्यालय में आरसीपी सिंह आज महिला प्रकोष्ठ की नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.
आरसीपी सिंह इसके पहले कुशवाहा समाज और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक कर चुके हैं. 2 दिनों तक के हुई राज्य कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में उनकी व्यस्तता रही और अब एक बार फिर उन्होंने प्रकोष्ठ की बैठक का सिलसिला शुरू कर दिया है. आरसीपी सिंह आज महिला प्रकोष्ठ के जरिए इस बात को समझने का प्रयास करेंगे कि नीतीश कुमार को लेकर महिला वोटर्स के बीच पुराना जनाधार मौजूद है या फिर उसमें कोई परिवर्तन हुआ है. साथ ही साथ आरसीपी सिंह महिला प्रकोष्ठ की नेताओं को यह भी बताएंगे कि कैसे नीतीश सरकार के कामकाज को वह महिलाओं तक पहुंचाएं.
राज्य सरकार की तरफ से महिला उत्थान के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ कैसे निचले स्तर तक पहुंचे. शराबबंदी के बाद महिलाओं के जीवन में आए बदलाव समेत ऐसी योजनाएं जो छात्र-छात्राओं से जुड़ी हुई है और घर की महिला सीधे इससे प्रभावित होती है. उसको लेकर भी आरसीपी सिंह जन जागरण की रणनीति बनाएंगे.