ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / नीतीश के लिए कितने नेताओं को पार्टी से निकालेगी BJP: 6 पूर्व...

नीतीश के लिए कितने नेताओं को पार्टी से निकालेगी BJP: 6 पूर्व और मौजूदा MLA, MLC निलंबित किये गये, अब तक 27

20-Oct-2020 07:12 AM

PATNA: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आमदा बीजेपी ने अपने 6 और पूर्व मौजूद विधायक-विधान पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया है. इनमें मौजूदा विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा और व्यासदेव प्रसाद के नाम भी शामिल हैं. बीजेपी ने अब तक अपने 27 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है.

इन 6 नेताओं का हुआ निलंबन

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बागी गतिविधियों के लिए सोमवार की रात 6 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया. ये सभी विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है.

1.    शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, विधायक, अमनौर, सारण

2.    व्यास देव प्रसाद, विधायक, सिवान

3.    तारकेश्वर सिंह, पूर्व विधायक, छपरा

4.    रामदेव महतो, पूर्व विधायक, मधुबनी

5.     मनोज सिंह, पूर्व विधान पार्षद, रघुनाथपुर, सीवान

6.    ललन कुमार, पूर्व विधायक, तेघड़ा, बेगूसराय

बीजेपी से निकाले गये शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा सारण के अमनौर से विधायक हैं. पिछले चुनाव में महागठबंधन की लहर होने के बावजूद उन्होंने जेडीयू के कृष्ण कुमार मंटू को हराया था. कृष्ण कुमार मंटू नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं. बीजेपी ने इस दफे कृष्ण कुमार मंटू को रातो रात पार्टी में शामिल कराया और चोकर बाबा का टिकट काट कर मंटू को सिम्बल दे दिया. चोकर बाबा पैराशूट से लैंड करने वाले उम्मीदवार का विरोध कर रहे हैं. उधर सिवान के विधायक व्यासदेव प्रसाद को इस दफे बेटिकट कर ओम प्रकाश यादव को सिवान से टिकट दिया गया है. व्यासदेव प्रसाद भी पार्टी के उम्मीदवार का विरोध कर रहे हैं. 

अब तक 27

पार्टी ने ये कार्रवाई दूसरे चरण की सीटों को लेकर की है. दो चरणों के चुनाव में बीजेपी ने अब तक 27 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. तीसरे चरण के चुनाव वाले इलाकों में नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद बीजेपी और कार्रवाई कर सकती है. इसके बाद फेहरिस्त और लंबी हो सकती है.