ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
21-Sep-2020 06:09 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल रोज नये नारे, पोस्टर और कैंपेन सांग लांच कर रहे हैं। जेडीयू ने सबसे पहले अपना कैंपेन सांग लांच कर दिया है-‘बही विकास के बयार इहां, फिर चाहि इहे सरकार। हमें गर्व हैं अपने बढ़ते बिहार पर।’ जेडीयू ने इस कैंपने सांग को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। इस पर आरजेडी ने तंज कसा है।
आरजेडी प्रवक्ता भाई विरेन्द्र ने कहा कि बिहार में एक हीं गाना सबसे ज्यादा प्रचलित है। ‘कोई ऐसा सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं’। भाई विरेन्द्र ने कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकना है जिसने 57 से ज्यादा घोटाले किये हैं। नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। उनका बिहार से सफाया करना है।
बिहार के लोगों ने तय कर लिया है महागठबंधन की सरकार बनानी है तेजस्वी को सीएम बनाना है। बिहार के लोग अब गाने से लुभाने वाली नहीं है। भाई विरेन्द्र ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को काम नहीं मिला। किसानों के खेतों में पानी नहीं मिला। इसलिए हमने कृषि बिल का विरोध किया। हम सड़क पर उतरेंगे। सुशील मोदी के पास खेती की जमीन नहीं है उनको किसानों से क्या लेना देना। पटना जब बाढ़ में डूब जाता है तो वे हाफ पैंट पहनकर भाग जाते हैं।