Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
07-Mar-2025 11:53 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कई तरह की चर्चाएं है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक चाहते हैं कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं। वे तो यहां तक कह चुके हैं कि निशांत सक्रिय राजनीति में नहीं आते हैं तो जदयू समाप्त हो जाएगा। बीजेपी वाले जदयू का अस्तित्व समाप्त करने पर तुले हुए हैं।
इस बीच, युवा जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मे निशांत कुमार के पोस्टर लगाए गए हैं। पूरे पटना में उनके पोस्टर लगाए गए हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि उनके सक्रय राजनीति में आने की पटपथा पूरी तरह लिखी जा चुकी है। दरअसल, बिहार में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है और ऐसे में निशांत का सक्रिय राजनीति में आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
युवा जदयू के नेता चाहते हैं कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं और पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्हें जदयू का उतराधिकारी बताया जा रहा है। पूरे पटना में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने निशांत की तस्वीर लगाई है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी ने निशंत के शानदार एंट्री की पूरी तैयारी कर ली है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के भीतर निशांत कुमार की एंट्री को जरूरी माना जा रहा है। अब देखना दिलयस्प होगा कि क्या वाकई निशांत सक्रिय राजनीति में आएंगे, क्योंकि दो दिन पहले ही नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर बयान दिया था और लालू परविर को निशाने पर लिया था।