वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले से लापता हुईं पांच लड़कियां सकुशल बरामद, जानिए कहां गई थीं खगड़िया में प्रेम-प्रसंग विवाद में मारपीट, 5 बच्चों की मां ने लगाई नदी में छलांग Bihar Crime News: होली मिलन समारोह के बाद भारी बवाल, भोजपुरी सिंगर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़; युवक को लगी गोली Bihar Crime News: होली मिलन समारोह के बाद भारी बवाल, भोजपुरी सिंगर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़; युवक को लगी गोली बिहार में पुलिसवाली बहू ने की हदें पार... मामूली बात पर सिलबट्टे से फोड़ा सास का सिर, पहुंच गई हवालात जदयू संगठन चुनाव में बवाल: मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़ के बाद चुनाव स्थगित Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा
01-Mar-2026 03:49 PM
By FIRST BIHAR
Nishant Kumar: आज यानी 1 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से लेकर देश और प्रदेश के तमाम दलों के नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और अपने पिता के दीर्घायू होने की प्रार्थना की।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार 1 मार्च को अपने जीवन के 76वें वर्ष में प्रवेश किया। उनका जन्म एक मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी समेत राज्यभर में जेडीयू की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और उनके दीर्घायू होने की कामना की गई।
इसी बीच मुख्यमंत्री के बेटे निशांत पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कर पिता की लंबी उम्र की कामना भगवान से की है। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत ने कहा कि 1 मार्च को पिता जी का जन्मदिन है तो भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं। हम दोनों पर भगवान की कृपा बनी रहे।
उन्होंने कहा कि पापा दीर्घायू हो और स्वस्थ रहें। पूरा बिहार विकास दिवस के रूप में पिता जी का जन्मदिन बना रहा है, जो अच्छी बात है। जनता का प्रेम और आशीर्वाद है। सब अच्छा चल रहा है, भगवान की कृपा है। पिता जी का यह साल भी मंगलमय हो। जैसे पहले से जनता की सेवा कर रहे हैं उसी तरह से करते रहें।