ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामला: ‘नेता प्रतिपक्ष को तो छोड़ ही दीजिए, सरकार भी संवेदनशील नहीं’, पप्पू यादव ने बताया वारदात के पीछे किन लोगों का है हाथ

Bihar Politics: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत पर सांसद पप्पू यादव ने सरकार को असंवेदनशील बताया और सीबीआई जांच की मांग करते हुए बड़े लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया।

18-Jan-2026 03:27 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली मेडिकल की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए बताया है कि इस घटना के पीछे किन लोगों क हाथ है। 


खगड़िया पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को तो छोड़ ही दीजिए, सरकार भी इस मामले को लेकर संवेदनशील नहीं है। मैं आपसे ही पूछता हूं कि 8300 लोगों का नाम देना संवेदना है। अभी तक सीबीआई जांच क्यों नहीं हो रही है। 


उन्होंने कहा कि इसमें सीधे सीबीआई से जांच करानी चाहिए थी। पप्पू यादव ने कहा कि इसमें बड़ी मछलियों के बेटे हैं, रसूकदारों का बेटा है। इस मामले में तो स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी बचे हुए लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। 


इस मामले में गलत तरीके से सही लोगों का नाम घसीटा गया है। जो लोग पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं उनका नाम केस में डाल दिया जा रहा है। क्या यह जिम्मेदार आदमी का दायित्व नहीं है कि वह समाज के साथ खड़ा हो, लोगों को कितना डराइएगा।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया