ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / ‘स्वच्छ ढंग से एक भी परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार’ :...

‘स्वच्छ ढंग से एक भी परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार’ : NEET पेपर लीक को लेकर प्रियंका गांधी ने फिर बोला हमला

23-Jun-2024 11:45 AM

By First Bihar

DELHI : नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द किए जाने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि अपनी नाकामी के कारण केंद्र की मोदी सरकार एक भी परीक्षा को स्वच्छ ढंग से सम्पन्न नहीं करा पा रही है।


प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘NEET-UG - पेपर लीक, NEET-PG - रद्द, UGC-NET - रद्द , CSIR-NET- रद्द, आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है। भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया गया है’। 


उन्होंने आगे लिखा, ‘हालत यह हो गई है कि भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती। आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं’