ब्रेकिंग न्यूज़

गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट

Home / politics / Bihar Politics: NDA की प्रचंड जीत पर आया निशांत कुमार का पहला रिएक्शन,...

Bihar Politics: NDA की प्रचंड जीत पर आया निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. पिता नीतीश कुमार के लिए क्या बोले?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि पापा बिहार के लोगों का विश्वास बनाए रखेंगे।

16-Nov-2025 02:49 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। चुनाव में एनडीए और जेडीयू को मिले अपार बहुमत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पहला रिएक्शन आया है। निशांत ने कहा कि पापा बिहार की जनता का विश्वास टूटने नहीं देंगे।


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने एनडीए की शानदार जीत के लिए बिहार के लोगों का आभार जताया और कहा कि सबसे पहले मैं बिहार के लोगों को शुभकामना और बधाई देता हूं कि उन्होंने एनडीए को इतनी भारी बहुमत से जीत दिलाई। बिहार में फिर से हमारी सरकार बनने जा रही है, सभी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।


मीडिया ने जब निशांत से सवाल किया कि क्या उन्हें उम्मीद थी की उनके पिता की इतनी बड़ी जीत होगी? इसपर उन्होंने कहा कि उम्मीद तो पूरी थी लेकिन जितनी उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा सीटें मिली हैं। इसका सारा श्रेय जनता को जाता है। मेरे पिता ने पिछले बीस सालों में जो काम किया जनता ने उन्हें उसका इनाम दिया है।


निशांत ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने जब पापा पर विश्वास जताया है तो मुझे पूरी उम्मीद है कि पिताजी आगे भी इस विश्वास को कायम रखेंगे और आगे भी विकास का क्रम जारी रखेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई है और पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है।