BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
24-Sep-2019 12:35 PM
PATNA : गिरिराज सिंह के बयानों को लेकर एनडीए में चल रहे तकरार पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि गिरिराज सिंह आत्महत्या करने की धमकी दे रहे हैं जो कानूनन अपराध है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज होना चाहिए।
प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि गिरिराज सिंह के साथ-साथ जेडीयू के नेताओं पर भी केस दर्ज होना चाहिए क्योंकि वह लगातार गिरिराज सिंह को आत्महत्या के लिए उकसा रहे हैं। कांग्रेस एमएलसी ने कहा है कि जेडीयू नेता और राज्य के मंत्री श्रवण कुमार और प्रवक्ता संजय सिंह ने जिस तरह गिरिराज सिंह को लेकर बयान दिए हैं उस पर उनके खिलाफ भी मामला बनता है।
कांग्रेस ने एनडीए में चल रही अंदरूनी खटपट पर चुटकी लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार आरएसएस के नेताओं के साथ गुप्त मुलाकात कर रहे हैं जो यह बताता है कि गिरिराज सिंह जैसे नेताओं को बीजेपी से बाहर करने की तैयारी हो चुकी है।