ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Oct-2020 07:39 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए में सीट बंटवारे पर फंसा पेच ऐतिहासिक बन गया. लगातार बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन चलती रही. बीजेपी ने अलग-अलग दौर में अपनी बैठक की तो नीतीश कुमार पटना में अपने किचन कोर ग्रुप के नेताओं के साथ रणनीति बनाने में व्यस्त रहें. दिल्ली टू पटना के अंदाज में बीजेपी नेता कई बार केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठे तो कई बार जेडीयू के नेताओं से रूबरू हुए. आखिरकार आज इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर साझा एलान कर दिया जाएगा.
बीजेपी के बड़े नेताओं के आज पटना पहुंचने के बाद साझा एलान होने की उम्मीद है. हालांकि सूत्रों की माने तो पटना पहुंचने के बाद एक बार फिर से बीजेपी के नेता जेडीयू के साथ अंतिम दौर की बातचीत कर सकते हैं. सोमवार की देर रात बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और सुशील मोदी पटना वापस आ गए. लेकिन भूपेंद्र यादव और नित्यानंद राय जैसे नेताओं को अभी पटना आना है.
जनता दल यूनाइटेड की तरफ से कुल 32 उम्मीदवारों को सोमवार के दिन सिंबल जारी किया गया और एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. बीजेपी आज साझा एलान के बाद अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी. ऐसी खबरें हैं लेकिन मौजूदा सस्पेंस को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है.अब इंतजार एनडीए के गलियारे से अगली खबर का है.