ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / politics / गठबंधन को लेकर चिराग का अंतिम फैसला आज, 143 सीटों पर लगेगी मुहर

गठबंधन को लेकर चिराग का अंतिम फैसला आज, 143 सीटों पर लगेगी मुहर

03-Oct-2020 08:25 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में टूट हो गई है. अब आज चिराग पासवान गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला करने वाले हैं. आज एलजेपी संसदीय दल की बैठक होने वाली है. इसमें फाइनल फैसला हो जाएगा.

143 उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर

बैठक में एलजेपी के कई सीनियर नेता शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में चिराग पासवान 143 उम्मीदवारों के नामों पर फाइन मुहर लगा देंगे. उसके बाद वह अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कभी भी कर सकते हैं. क्योंकि पहले चरण के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू हो गई है, लेकिन अब तक उम्मीदवार भी फाइनल नहीं हुए है. नामांकन को लेकर अब सिर्फ पांच दिन का और समय बचा हुआ है. 



सीएम पर किया पलटवार

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सबसे बड़ा हमला बोल दिया. लोक जनशक्ति पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 निश्चय को भ्रष्टाचार का पिटारा करार दिया. चुनाव से ठीक पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी किया है. पार्टी ने कहा है कि वह नीतीश कुमार के 7 निश्चय को नहीं मानती. 7 निश्चय के सारे काम अधूरे रह गये. जिन लोगों ने 7 निश्चय का काम किया उनके पैसा का भुगतान नहीं हुआ. बिहार के किसी गांव में जाकर इसकी हकीकत देखी जा सकती है. लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सात निश्चय भ्रष्टाचार का पिटारा है. पहले सात निश्चय पूरे ही नहीं हुए अब सात निश्चय पार्ट-2 की बात कही जा रही है. लोक जनशक्ति पार्टी इसे नहीं मानती और आगे भी नहीं मानेगी. लोकजन शक्ति पार्टी ने कहा है कि वह चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के एजेंडे पर कायम है. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद इस एजेंडे को लागू कराया जायेगा. बिहार में जो भी सरकार बनेगी वह लोजपा के समर्थन से ही बनेगी और उस सरकार के एजेंडे में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का एजेंडा शामिल होगा.