ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव NDA ने जीता, विजय सिन्हा बने स्पीकर

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव NDA ने जीता, विजय सिन्हा बने स्पीकर

25-Nov-2020 12:39 PM

PATNA: 17वीं बिहार विधानसभा के स्पीकर को लेकर चुनाव हो गया. स्पीकर को लेकर महागठबंधन और एनडीए ने अपना उम्मीदवार उतारा, लेकिन बाजी एनडीए के उम्मीदवार विजय सिन्हा ने मारी. विजय सिन्हा के समर्थन में 126 और विरोध में 114 वोट पड़ा. 


नीतीश-तेजस्वी आसन पर लेकर आए

विजय सिन्हा के स्पीकर चुने जाने की घोषणा के बाद सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विजय सिन्हा को आसन पर लेकर गए. विजय सिन्हा ने स्पीकर चुने जाने के बाद सभी विधायकों को धन्यवाद दिया. सदन के प्रति आधार जताया हैं. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने स्पीकर चुने जाने के बाद विजय सिन्हा को बधाई दी. 


नीतीश ने दी बधाई

संबोधन में सीएम ने कहा कि आप अध्यक्ष की निष्पक्ष भूमिका होती है. आपको सत्ता और विपक्ष के बातों को सुन नियम के अनुसार काम करना है. आप सदन के सदस्य रहे हैं और मंत्री भी रहे हैं. सबकुछ जानते भी हैं. हमलोगों को संभवाना हैं कि आप अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से चलाएंगे. सभी को अपनी बात रखने का अधिकारी है और अध्यक्ष महोदय को नियम के अनुसार चलाने का हक हैं. 


सच को छुपाया जा रहा

तेजस्वी यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय सभी को साथ लेकर आपको चलना हैं. सदन में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. हम सभी को जनता ने चुना हैं. उनकी समस्या और प्रश्न  सामाधान सभी को करना है. विपक्ष अलग नहीं होता है. लेकिन आजकल लोकतंत्र की हत्या हो रही है. सच को छुपाया जा रहा है. लेकिन आप आसान के जरिए संविधान को बचाया जाए. सच का साथ दें. 



चुनाव से पहले प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा कि क्या सर्वसम्मति से स्पीकर चुनाव का जो प्रस्ताव आया है. इसपर सभी लोग सहमत है, लेकिन इसका तेजस्वी यादव ने विरोध किया. तेजस्वी ने कहा कि अगर नियम की बात की जाए तो चार साल में चार सरकार देखी गई है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जनादेश की चोरी हुई है. विपक्ष ने गुप्त मतदान की मांग की, लेकिन स्पीकर ने गुप्त मतदान कराने से इंकार कर दिया और कहा कि इस तरह की परंपरा नहीं रही हैं.