मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा
03-Apr-2026 05:41 PM
By FIRST BIHAR
MLA Son Controversy: नैनीताल की माल रोड पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने यातायात नियमों का खुला उल्लंघन किया। जाम के दौरान बिना किसी आपात स्थिति के लगातार हूटर बजाने पर एसडीएम ने उन्हें रोक लिया।
हालांकि, विधायक पुत्र ने अपनी गलती मानने के बजाय एसडीएम से तीखी बहस की और मुख्यमंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की जांच की, तो आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए फॉर्च्यूनर कार (UP 33 V 0003) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।
जाम के बीच एसडीएम ने हूटर बजाने का कारण पूछा, तो विधायक पुत्र उल्टा उनसे भिड़ गया। आरोप है कि उसने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए वाहन छोड़ने का दबाव बनाया। इस दौरान सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीर भी हैरान रह गए।
पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर चालान काटते हुए फॉर्च्यूनर को कब्जे में लिया। अब जो विधायक पुत्र कुछ समय पहले रसूख दिखा रहा था, उसे अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए कचहरी की दौड़ लगानी पड़ रही है।