ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

Home / politics / मुजफ्फरपुर: PM मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला, तेजस्वी को बताया जंगलराज...

मुजफ्फरपुर: PM मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला, तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

28-Oct-2020 01:05 PM

MUZAFFARPUR:  चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने  तेजस्वी यादव पर हमला बोला. पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया है. पीएम ने कहा कि जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराना ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से क्या उपेक्षा कर सकती हैं. जंगलराज में सबकुछ सिखने वाले लोगों को अच्छी तरह से बिहार की जनता चाहनी है.



जगंलराज आया तो बिहार में मच जाएगी लूट

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ महामारी हो और दूसरी तरफ जंगलराज करने वाले आ जाए तो बिहार के लोगों पर दोहरी मार हो जाएगी. सोचिए कोरोना से लड़ाई के लिए इतनी राशि खर्च की जा रही है. खासतौर से योजना खर्च की जा रही है. अगर ऐसी टोली आई तो इन पैसों का क्या होगा. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बिहार का चुनाव बहुत ही असाधारण परिस्थिति में हो रहा है. कोरोना के कारण आज पूरी दुनिया चिंता में है. महामारी के समय में बिहार को स्थिर सरकार बनाए रखने की जरूरत है. विकास को सुशासन को सर्वोपरि रखने वाली सरकार की जरूरत है. 


आरजेडी को मौका मिला तो प्राइवेट कंपनी भी भाग जाएगी

पीएम मोदी ने कहा कि वो दल जिन्होंने बिहार को अराजकता दी. कुशासन दिया वो फिर मौका खोज रहे हैं. जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी और पलायन दिया. सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ का मालिक बना दिया. वो फिर मौका चाहते हैं वो दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं. जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं. वो लोग बिहार के लोगों को विकास के वायदे कर रहे हैं. सरकारी नौकरी तो छोड़िए इन लोगों के आने का मतलब है. नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी. अपना काम अपना कारोबार करने वालों के साथ इन लोगों का जो बर्ताव रहा है. उसे तो बिहार के लोग कभी नहीं भूल सकते. रंगदारी दी तो बचेंगे, नहीं तो किडनैपिंग इंडस्ट्री का कॉपीराइट तो उन लोगों के पास ही है. इसलिए इनसे सावधान रहना है. ये चुनाव आने वाले दशक में इस सदी में बिहार के भविष्य को तय करेगा. आपका एक वोट ये तय करेगा कि आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर निकले भारत में बिहार की भूमिका क्या होगी? आपका एक वोट तय करेगा कि आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य कितनी तेज़ी से हम पूरा कर पाएंगे.