Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
06-Jun-2025 06:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में एक खेल मैदान के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले ऐसा वबाल हुआ कि उद्घाटन कार्यक्रम को ही स्थगित करना पड़ गया। शिलापट्ट पर नाम नही होने पर बीजेपी विधायक प्रणव कुमार नाराज़ हो गए।
दरअसल, यह मामला सदर प्रखंड के मय पंचायत का है, जहां मनरेगा योजना के तहत 9.59 लाख की लागत से खेल मैदान तैयार किया गया है। उद्घाटन के लिए पंडाल सजाए गए थे और शिलापट्ट भी लगाया गया था, लेकिन जैसे ही विधायक प्रणव कुमार अपने समर्थकों के साथ स्थल पर पहुंचे और शिलापट्ट पर किसी भी जन प्रतिनिधि का नाम न देखा, वे आग-बबूला हो गए।
उन्होंने मनरेगा प्रोग्राम ऑफिसर को कड़ी फटकार लगाई और इसे जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को फोन किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सब एक साजिश के तहत हो रहा है ताकि जन प्रतिनिधियों की भूमिका को नजरअंदाज किया जा सके।
विधायक के विरोध के बीच पुराना शिलापट्ट तोड़ दिया गया और उद्घाटन को स्थगित कर 8 जून की नई तारीख तय की गई है। अब नए शिलापट्ट के साथ उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।