Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
03-Jan-2024 07:11 PM
By First Bihar
RANCHI: राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास में चल रही विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जेएमएम विधायक सरफराज़ अहमद के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हेमंत सोरेन इस्तीफा देकर अपनी पत्वी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं लेकिन विधायक दल की बैठक के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया। बैठक में शामिल विधायकों ने कहा है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
मुख्यमंत्री आवास में करीब दो घंटे चली विधायक दल की बैठक में JMM, कांग्रेस और RJD के विधायकों शामिल हुए। बैठक से बाहर निकले विधायकों ने बताया है कि किसी भी तरह के नेतृत्व परिवर्तन की बात नहीं है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय सीएम हेमंत सोरेन का मीडिया ट्रायल कर रहा है। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और आने वाले दिनों में झारखंड में फिर से उनकी ही सरकार बनेगी।
बता दें कि गांडेय से जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि खाली हुई उस सीट पर उप चुनाव कराकर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। कहा जा रहा था कि ईडी के समन से हेमंत सोरेन सकते में हैं और इससे पहले कि ईडी कोई बड़ा एक्शन ले वे अपनी कुर्सी को सुरक्षित कर लेना चाहते हैं लेकिन विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देंगे।