Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू
09-Oct-2020 03:31 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वीआईपी ने अपने दो उम्मीदवारों का नामों का एलान कर दिया है. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अलीनगर से मिश्रीलाल यादव और केवटी से हरी सहनी को अपना उम्मीदवार बनवाया हैं. दोनों उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया गया है.
कुल 12 सीटें मिली है वीआईपी को
वीआईपी को बीजेपी ने अपने हिस्से से ब्रह्मपुर, बोचहा, गौरा बोराम, सिमरी बख्तियारपुर, सुगौली, मधुबनी, केवटी, साहेबगंज, बलरामपुर, अली नगर और बनियापुर सीटें वीआईपी की खातें में आई. कई विधानसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान पहले ही हो चुका है. बीजेपी ने मुकेश साहनी की वीआईपी को विधानसभा 11 सीटें दी है. इसके अलावे एक सीट उनको विधान परिषद की दी हैं.
महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ सहनी
महागठबंधन के साथी रहे मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों के एलान के दौरान ही वह बागी हो गए थे. मुकेश ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए वह महागठबंधन से अलग हो गए. मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनको डिप्टी सीएम बनाने और सम्माजनक सीट देने का वादा किया था, लेकिन तेजस्वी यादव पलट गए. महागठबंधन से अलग होने के बाद मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात एनडीए में शामिल हो गए. मुकेश सहनी को बीजेपी अपने हिस्से से 12 सीटें दी है.