Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
21-Nov-2020 03:18 PM
PATNA: घोटाले के आरोपी मंत्री मेवालाल चौधरी के कार्यभार संभालने के तीन घंटे के अंदर इस्तीफा देने पर जेडीयू ने उनको पार्टी ने धन्यवाद दिया है. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने कहा कि मेवालाल चौधरी ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देकर बेहतर उदाहरण पेश किया है.
सिंह ने कहा कि जब भी इस तरह का कोई मामला आया हो चाहे वह जीतन राम मांझी, रामाधार सिंह जब भी मामला सामने आया है तो उन्होंने इस्तीफा दिया. जब दोष मुक्त हुए तो यह नेता फिर से मुख्यधारा में आए हैं. मेवालाल पर तेजस्वी यादव बोल रहे हैं. वह हैरान करने वाला है.
सिंह ने कहा कि मुझे हैरान करने वाली बात यह लग रही है कि इस पर तेजस्वी यादव बोल रहे हैं. उनको बोलने का नैतिक पक्ष क्या है. मेवालाल के नैतिकता पर तेजस्वी बोलने का कोई हक नहीं है. वह लंबे समय तक विपक्ष के नेता रहे हैं. वह अपने मर्यादा का ख्याल भी नहीं रखते हैं. उनको इस मुद्दे पर बोलने का हक नहीं है. जिन लोग आरोप लगा रहे है उनको नैतिकता पर सवाल उठाने का अधिकार क्या है वह तो खुद भी आरोपी है. आरोप से घिरे आदमी जब दूसरे पर आरोप लगाने लगे तो हैरानी होती है. हमारा स्टैंड साफ है. हमलोग ना तो किसी को फंसाते हैं और न किसी को बचाते हैं.
जानकारी के बाद लिया गया इस्तीफा
अशोक चौधरी ने कहा कि मेवालाल चौधरी 16 नवंबर को शपथ लिए. 17 को एसपी ने अभियोजन की स्वीकृति की मांग की, 18 नवंबर को हमारे नेता को जानकारी हुई. जिसके बाद 19 को उनसे इस्तीफा ले लिया है. कोई दूसरी पुलिस नहीं थी कि हम कुछ बोल नहीं सकते थे. हमारी ही पुलिस थी. हमारे नेता सार्वजनिक जीवन में जिस आचार की लोग आशा करते हैं उसपर 15 साल से खतरे उतरते आ रहे हैं. जो लोग हमारे उपर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे है कि मेरे दबाव में इस्तीफा लिया गया, लेकिन नीतीश कुमार ने 15 साल में 6 मंत्रियों को इस्तीफा लिया. जब वह पाक साबित हुए तो राजनीति में आए.