बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल
06-May-2024 08:52 AM
By First Bihar
RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। जहां प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंत्री के पीएस के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।
रांची के सेल सिटी समेत कुल 9 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। बरामद कैश 25 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी, 2023 में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम को गिरफ्तार किया गया था। इसी टेंडर घोटाले में ईडी छापेमारी कर रही है।
सोमवार की सुबह ईडी की टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने की तलाशी ले रही है। वहीं ईडी की दूसरी टीम बरियातू इलाके में छापेमारी कर रही है। जिन लोगों के यहां ईडी की रेड चल रही है, उनमें कुछ राजनेता और अधिकारी भी शामिल हैं। सुबह-सवेरे एकसाथ 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है।