ब्रेकिंग न्यूज़

कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे

Bihar Election 2025: मनोज तिवारी ने खेसारी लाल यादव को आरजेडी से क्यों किया सचेत? यह भी बताया किसके पास है 56 इंच की जीभ

Bihar Election 2025: भाजपा नेता मनोज तिवारी ने महागठबंधन और राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के दावों को झूठा बताया और खेसारी लाल यादव को आरजेडी से चुनाव लड़ने पर शुभकामना देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

Bihar Election 2025

18-Oct-2025 01:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: भोजपुरी अभिनेता, गायक और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने महागठबंधन, विशेष रूप से लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के हालिया बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन अब "महाठगबंधन" बन चुका है। मनोज तिवारी ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को भी राजद से सावधान रहने की सलाह दी है। हालांकि उन्होंने खेसारी को आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने की शुभकामनाएं भी दीं। 


दरअसल, खेसारी लाल यादव अब छपरा विधानसभा सीट से राजद के लालटेन चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआत में यह सीट उनकी पत्नी चंदा यादव के लिए तय की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अंतिम समय में खेसारी को स्वयं मैदान में उतरना पड़ा।


जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि तेजस्वी यादव सरकार बनाने और मुकेश सहनी डिप्टी सीएम बनने का दावा कर रहे हैं, तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब यह महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन बन गया है। हमारे गठबंधन के पास 56 इंच का सीना है, उनके पास 56 इंच की जीभ, जो मन में आए बोल देते हैं। अभी तक अपनी सीटें तक फाइनल नहीं कर पाए हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।


मनोज तिवारी ने राजद के हर परिवार को नौकरी देने के वादे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने पटिदारी (रिश्तेदारों) से जमीन लेकर नौकरी दे रहे हैं, वो दूसरों को नौकरी कैसे देंगे? राजद का इतिहास नौकरी छीनने और जमीन लेने का रहा है। जिसे जमीन देगी, उसकी जमीन भी ले लेगी।


खेसारी लाल के भाजपा से राजद में जाने पर मनोज तिवारी ने कहा कि वह अच्छे कलाकार और अच्छे इंसान हैं। कल तक भाजपा का प्रचार कर रहे थे, आज राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन उन्हें जल्दी ही एहसास हो जाएगा कि गलत पार्टी में चले गए हैं।